
जालंधर (हितेश सूरी) : अयोध्या में बन रहे भव्य ‘श्री राम मंदिर’ के लिए पंजाब केसरी ग्रुप ने 11 लाख रूपए की राशि का योगदान भारत सरकार द्वारा घठित ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ को दिया। पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजय विजय चोपड़ा ने सोमवार को उक्त राशि का ड्राफ्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-प्रांत प्रचारक श्री नरेंद्र तथा भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्री अविनाश राय खन्ना को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ आर.एस.एस. पंजाब के विभाग प्रचारक श्री पुरुषोत्तम , जालंधर के महानगर संघ चालक डा. सतीश शर्मा , भाजपा पंजाब के प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा तथा धर्म जागरण आर.एस.एस. प्रांत संयोजक मुरली मनोहर भी थे।