

जालंधर/हिमाचल (हितेश सूरी) : जिला भाजपा शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा , महामंत्री सुभाष शर्मा व सह-प्रभारी जवाहर खुराना के साथ विचार विमर्श करने के बाद दविंदर मिंटू को हिमाचल सेल का संयोजक व वरुण तनेजा को एन.जी.ओ सेल का संयोजक नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त सेल के जिला संयोजको को बधाई देते हुए कहा कि 2022 के चुनावों के मद्देनज़र पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी नीतियों , योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए।