![](https://www.newslinkers.com/wp-content/uploads/2021/01/news-g.jpg)
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : जालंधर के पास गांव नौ गजा में गत रात एक 72 वर्षीय बुज़ुर्ग की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सेवा सिंह (70) बुज़ुर्ग पुत्र भगत सिंह निवासी नौ गजा जो कि गत शाम करीब 5 बजे नौ गजा काला बाहिया लिंक सड़क की तरफ अपने खेतों में से रोजाना की तरह पशुओं के लिए चारा लेने गया हुआ था। जब वह अंधेरे होने तक अपने घर न पहुंचा और उसके परिजनों ने उसकी तालाश करनी शुरू कर दी। जब वह कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सेवा सिंह ख़ून से लथपथ कुएं पड़ा था। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थ। सूचना मिलने पर किशनगढ़ पुलिस चौकी से सब-इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, थाना करतारपुर SHO राजीव कुमार, DSP सुखपाल सिंह रंधावा, सी.आई.ए. स्टाफ 2 पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेजा गया है। बातचीत दौरान DSP करतारपुर सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उक्त मामला करतारपुर पुलिस पार्टी और CIA स्टाफ की तरफ से जल्द हल करके सभी आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे। मृतक सेवा सिंह की पत्नी भजन कौर के बयानों और थाना करतारपुर में अज्ञात व्यक्तियों और 302, 34 IPC की धारा के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।