
जालंधर (हितेश सूरी) : आज जालंधर के पठानकोट चौंक में उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब दिल्ली से भाग कर आए एक प्रेमी जोड़े को लड़की के घर-वालो ने पठानकोट चौंक के पास चलती बस में धर-दबोचा, प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मनीष पुत्र सतबीर निवासी करनाल का रहना वाला है। वहीं लड़की दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। दोनों घर से भागकर जालंधर से कही जा रहे थे वहीं दिल्ली पुलिस उनके पीछे ट्रैक लगाकर दोनों को ट्रेस कर रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा घर से भागकर जालंधर पहुंचे थे। लड़की के परिजनों ने दिल्ली में लड़के के खिलाफ एफ.आई.आर भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस उनको ढूंढते-ढूंढते जालंधर तक आ पहुंची। ऐसा कहा जा रहा है कि लड़के को पकड़ते ही लड़की के घरवालों की तरफ से उससे मारपीट की गई। लेकिन इसके उल्ट पुलिस का बयान है कि जैसे ही लड़के को पता चला कि उसे पकड़ने आ रहे है वह बस से भागने की कोशिश करने लगा जिससे उसके चोटें लगी है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।