DOABAJALANDHARPUNJAB

कैप्टन सरकार की जन कल्याणकारी और विकास नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया जायेगा: मनोज अरोड़ा

जालंधर (हितेश सूरी) : ज़िला योजना बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन और सीनियर कांग्रेसी नेता मनोज अरोड़ा ने आज लोकसभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह, विधायकों सुशील रिंकू, राजिन्दर बेरी, पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मोहेन्दर सिंह केपी, पंजाब जल स्रोत प्रबंधन निगम के चेयरमैन जगबीर सिंह बराड़ और अन्य गणमान्यों की मौजूदगी में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए ज़िला योजना बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी और विकास  नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करना उनकी पहल होगी। उन्होंने कहा कि समाज के कमज़ोर और जरूरतमंद वर्गों को इन स्कीमों का लाभ मिलने को यकीनी बनाने के लिए इस दफ़्तर की सेवाओं का बाकायदा इस्तेमाल किया जायेगा। इस पद के लिए चुने जाने पर श्री अरोड़ा ने कांग्रेस हाईकमान विशेष कर  मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कहा कि वह इस ज़िम्मेदारी को पूरी लगन से निभायेंगे और पूरी ईमानदारी और उत्साह के साथ लोगों की सेवा करेंगे।इस अवसर पर लोकसभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुशील रिंकू और रजिन्दर बेरी, मेयर नगर निगम, जालंधर जगदीश राज राजा, पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मोहेन्दर सिंह केपी, पंजाब जल स्रोत प्रबंधन निगम के चेयरमैन जगबीर सिंह बराड़ और अन्यों ने श्री अरोड़ा को यह ज़िम्मेदारी सौंपे जाने पर पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि श्री अरोड़ा के पास यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी का नेता होने के अलावा लम्बे समय के लिए काऊंसलर होने का तजुर्बा भी है। उन्होंने आशा प्रकट की कि अपने प्रशासकी और राजनीतिक तजुर्बो से श्री अरोड़ा जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने में और ज़िला प्रशासन और लोगों के दरमियान एक पुल के तौर पर काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!